मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और आईजी स्पोर्टिंग क्लब ने एकतरफा मुकाबले 5-0 से जीत दर्ज की। पहला मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। खेल की शुरुआत से ही न्यू स्टार ने आक्रामक रुख अपनाया। 10वें मिनट में अमरजीत कुमार ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद बिट्टू ने तीन गोल दागे। दूसरे हाफ में एक और गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया और मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब और आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। आईजी स्पोर्टिंग ने पहले हाफ में दो गोल दागकर बढ़त बना ली। आफताब आलम ने हैट्रिक पूरी की, जबकि नितेश कुमार ने दो ग...