नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। न्यू सीलमपुर इलाके में अज्ञात चोरों ने एक मेटल की दुकान का ताला तोड़कर 11.50 लाख रुपये नकद, 300 किलो तांबा और 25 किलो पीतल चोरी कर लिया। घटना 29 दिसंबर देर रात की है। दुकान मालिक सनी गोयल ने बताया कि उन्होंने रात 8 बजे दुकान बंद कर घर लौट गए थे। दुकान के ऊपर रहने वाले कारीगर पंकज ने सुबह करीब 4:30 बजे ताला टूटा होने और शटर खुला होने की जानकारी दी। सनी गोयल तुरंत दुकान पहुंचे और चोरी की पुष्टि की। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पड़ोसियों और दुकानदारों में चोरी को लेकर डर और चिंता का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.