जमशेदपुर, जनवरी 19 -- न्यू सिदगोड़ा पूजा कमेटी के द्वारा इस वर्ष भी सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे 40 वर्ष से नीचे उम्र के वालों की प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। इसमें कबीर इलेवन विजेता और चंदन स्ट्राइकर उप विजेता बनी। विजेता टीम को 50 हज़ार एवं उपविजेता टीम को 30 हज़ार एवं ट्राफी प्रदान किया गया। मैन ऑफ़ दी सीरीज तौसीफ़ बने। वहीं 40 वर्ष से ऊपर उम्र वालों के खेल में कुल 8 टीमो ने भाग लिया जिसमें बी सी ए टीम विजेता और सुपर हिट 40 उपविजेता बनी। इस फॉर्मेट में विजेता टीम को 15 हज़ार एवं उपविजेता टीम को 10 हज़ार रुपये एवं ट्राफी प्रदान की गयी। वहीं इस फॉर्मेट में मैन ऑफ़ दी सीरीज नीरज घोषित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कमेटी के संरक्षक व आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.