कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। न्यू लाइफ चर्च काकादेव में गुरुवार को क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। पादरी विनय कुमार व दिलीप कुमार की अगुवाई में क्वॉयर ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के गीत गाए। पादरी डायमंड यूसुफ ने प्रभु यीशु मसीह की पैदाइश का मकसद लोगों को बताया। संडे स्कूल के बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह की महिमा नृत्य के माध्यम से दर्शाई। यहां राहुल जेम्स, आशीष मॉर्गन, दिलीप कुमार, मोहित पीटर, शिल्पा जेम्स, मेनका यूसुफ, डाली श्रीवास्तव, सुनीता पीटर, अभिषेक, विमलेश और संदीप उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.