कटिहार, दिसम्बर 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता बाटा चौक से दुर्गास्थान चौक तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने की योजना थी। जिसमें काफी ताम-झाम के साथ काम शुरू हुआ। पथ निर्माण विभाग के द्वारा सड़क चौड़ीकरण का काम तो कर दिया गया। मगर उसके सौंदर्यीकरण पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा सड़क का डिवाइडर डंपिंग प्वाइंट बन गया है। साग-सब्जी विक्रेताओं के द्वारा जो भी कचरा होता है वह यहीं पर छोड़कर चले जाते है। सड़क पर अब तक गंदगी, अतिक्रमण होने की वजह से सुबह और शाम जाम की स्थिति पहले जैसे ही बनी हुई है। जबकि दावा किया गया था कि इस सड़क को शहर का प्राइम लोकेशन बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा नियमित रुप से जांच और अतिक्रमण हटाने का दावा किया जाता रहा है। मगर एक बार भी जो न्यू मार्केट आते-जाते है उन्हें प्रशासन का यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.