छपरा, फरवरी 16 -- 10 छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित न्यू मांझी रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की शुरुआत करते सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल मांझी। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की विशेष पहल पर सोमवार से न्यू मांझी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से रेल यात्रियों को रेल टिकट मिलना शुरू हो गया। रेल टिकट मिलना शुरू हो जाने के बाद आसपास के गांवों से जुड़े रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को न्यू मांझी रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से फोन पर बात की और आज से ही टिकट काउंटर शुरू कराने का आग्रह किया। बाद में रेल प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही स्टेशन मास्टर हरेराम सिंह ने टिकट बेचना शुरू कर दिया। इस दौरान टिकट कटाने की होड़ में शामिल कौरुधौरु पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय पहला टिकट खरीदकर टिकट काउंटर का श्र...