बोकारो, फरवरी 20 -- फुसरो। न्यू मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो में गुरुवार को खेल महोत्सव के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उप-विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह की शुरुआत अतिथि झब्बू सिंह महिला कॉलेज के सचिव राजेश कुमार सिंह, समाजसेवी अरुण कुमार सिंह व सुनील सिंह के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं गणपति वंदना और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। यहां अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं। म्यूजिकल चेयर, दौड़ और सामूहिक खेलों के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें खो-खो बालिका वर्ग खुशी कुमारी व उनकी टीम विजेता रही। वहीं पलक कुमारी ...