बेगुसराय, जनवरी 20 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन के बाइक स्टैंड से सोमवार को बदमाशों ने एक यात्री की बाइक चुरा ली। पीड़ित यात्री ने इस बाबत बरौनी जीआरपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। घटना को लेकर बाइक स्टैंड में बाइक लगाने वाले यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...