बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बरौनी,निज संवाददाता। न्यू बरौनी स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में अभी तक त्वरित रूप से पानी भरने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस कारण उक्त स्टेशन से होकर गुजरने वाली द्रुतगामी ट्रेनों की पानी टंकी में पानी भरने में काफी परेशानी होती है। विदित हो कि बरौनी सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों के न्यूनतम दस मिनट तक ठहराव होने पर ट्रेनों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर त्वरित जल प्रणाली बहुत ही उपयोगी संयंत्र है। सोनपुर मंडल के बरौनी रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होने से अब यात्रियों को पानी को लेकर फजीहत नहीं झेलनी पड़ती है। न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के लिए भी त्वरित जल प्रणाली की सुविधा प्रस्तावित है। इसके बावजूद अभी तक इसकी शुरुआत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.