रांची, जनवरी 31 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बूढ़ीबागी स्थित न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, झारखंड शिक्षा परिषद से महफिल अख्तर, पूर्व जिला परिषद मुजीबुर रहमान, झामुमो मीडिया प्रभारी अल्ताफ राजा और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर मौजूद थे। मौके पर मेधावी छात्रों को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों को विद्यालय के निदेशक राशिद इकबाल ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो शफीक अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, फैयाज खान, मिन्हाज अंसारी, रत...