मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले का सबसे पुराना न्यू एरिया कांवर संघ सावन में इस बार 20 जुलाई की रात सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। 21 को वहां जलबोझ कर 25 जुलाई की सुबह 11 बजे बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे। शुक्रवार को न्यू एरिया संघ के संयोजक मोतीलाल छापड़िया की अध्यक्षता में सुतापट्टी में एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 20 जुलाई को सुल्तानगंज जाने का निर्णय लिया गया। संयोजक मोतीलाल छापड़िया ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक समय से न्यू एरिया कांवर संघ बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। इस बार 50 से अधिक श्रद्धालु रवना होंगे। सभी 20 जुलाई की राति भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना होंगे। जलबोझी कर वहां से पैदल 105 किमी का रास्ता तय करते हुए 25 जुलाई को बाबा को जल अर्पित करेंगे। संघ के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.