बागपत, अक्टूबर 7 -- न्यू एरा वल्र्ड स्कूल बिनौली में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर भी सिखाएं। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने छात्राओं और महिलाओं के स्वावलंबन, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने बताया किसी भी अराजक तत्व, मनचले या अपराधी से परेशान होने के बजाय उसका हिम्मत से डटकर मुकाबला करें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शीलेश चौधरी, सुमन, रजनी, पूजा ने छात्राओं को साईबर क्राइम के प्रति जागरुक किया और पंपलेट वितरित किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीनू सिरोही, निकिता, वैशाली, शालू, अंजली आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.