रांची, मार्च 5 -- रांची। न्यू एजी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बीके शर्मा के घर से नगदी समेत कई जेवर चोरी हो गए। मंगलवार को हुई घटना के समय वह घर में नहीं थे। उन्होंने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि वह काम से बाहर निकले हुए थे। शाम छह बजे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा में रखे 20 हजार रुपये, जेवरात और सीसीटीवी का मॉनिटर गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.