नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर इलाके में डीडीए पार्क में शनिवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में युवक के मुंह और पेट पर धारदार हथियार या चाकू से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। मृतक के पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने और हत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या पार्क में हुई या शव को कहीं और से लाया...