रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- दिनेशपुर, संवाददाता। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक खेल समारोह हुआ। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवीन चंद्र और प्रशिक्षक धर्म की अगुवाई में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 800 तथा 400 मीटर के रिले रेस में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र पाल सिंह और संस्थापक गुरु चरण सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। जीवन में खेल के महत्व को बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम योग ड्रिल पिरामिड बनाए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यहां प्रधानाचार्य रश्मित कौर, सह प्रधानाचार्य हिमांशु बोरा, उप प्रधानाचार्य निपेंद्र सिंह चौहान, गायत्री देवी, नीरज, ऋषभ सक्सेना, दीपक पांडे, नंदिनी कोरंगा, यादवेंद्र सिंह आदि अध्य...