उरई, जनवरी 3 -- कोंच, संवाददाता। न्यू ईयर पर पहले विश करने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद नदीगांव थाने में तैनात सिपाही ने शुक्रवार रात थाने के बाहर जंगल में जाकर जहर खा लिया। सिपाही ने इस बात की जानकारी अपनी पत्नी को देकर मोबाइल बंद कर लिया जिससे थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया और किसी तरह सिपाही को खोज कर नदीगांव सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई और उसे छुट्टी पर भेज दिया गया है। जिला अलीगढ़ के थाना गोंडा ग्राम जगदेव नगरिया निवासी ब्रह्मजीत 30 वर्ष 2020 बैच का सिपाही है। वह नदीगांव थाने में तैनात है। नए वर्ष के दिन उसका पत्नी से बधाई देने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे वह डिप्रेशन में था। शुक्रवार की रात वह घर से चला गया और नदीगांव के जंगल में ज...