आरा, नवम्बर 27 -- -फरार आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दूसरे दिन चौरी थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात पर चौरी थानाध्यक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार की रात्रि को दुल्लमचक गांव के बधार में छापेमारी कर दुल्लमचक गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र पिन्टु सिंह और बसावन सिंह के पुत्र अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चौरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य फरार आरोपितों के घर पर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.