आरा, दिसम्बर 3 -- -कोर्ट के आदेश पर पीरो थाने की पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपकाया -दहेज में 25 लाख की मांग को ले पिछले साल सितंबर में की गयी थी हत्या आरा/पीरो। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के पीरो थाने की पुलिस ने बहू की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में वांछित ससुर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले फेज में आरोपित ससुर के घर इश्तेहार चिपकाया पाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को पीरो नगर के वार्ड नंबर छह निवासी निरंजन प्रसाद के घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इश्तेहार चिपकाने के बावजूद आरोपित की ओर से सरेंडर नहीं करने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार इसी वर्ष चार सितंबर को खुशबू कुमारी नामक महिला क...