जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर, संवाददाता। जोजोबेड़ा स्थित न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने शुक्रवार को गदड़ा पंचायत मंडप में रक्तदान शिविर लगाया। पंचायत समिति सदस्य बिरजू पात्रो के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो केंद्रीय सदस्य दुबराज सहित अन्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना की। इस अवसर पर बिरजू पात्रो ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...