जमशेदपुर, जनवरी 16 -- भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्यूवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी अपनी रणनीतिक क्षमता विस्तार योजनाओं पर लगातार प्रगति कर रही है। साथ ही वडराज सीमेंट संयंत्र में क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स तय समय-सीमा के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं। इन इकाइयों का संचालन वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है। इन पहलों के पूरा होने के बाद न्यूवोको की कुल सीमेंट क्षमता बढ़कर 35 एमएमटीपीए हो जाएगी, जिससे कंपनी भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। तिमाही के शुरुआती चरण में कुछ चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने सालाना आधार पर मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा। वित्त वर्ष 2025-26 की...