लखनऊ, जुलाई 15 -- न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने मंगलवार को केजीएमयू को अलविदा कह दिया। वह बीते तीन माह से नोटिस पर चल रहे थे। डॉ. क्षितिज ने नौकरी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया है। न्यूरो सर्जरी विभाग में नौ डॉक्टर थे। डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने करीब तीन महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। वे नोटिस पीरियड पर चल रहे थे। तीन माह बाद केजीएमयू प्रशासन ने डॉ. क्षितिज का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। मंगलवार को उनका केजीएमयू में अंतिम दिन था। अब वे आलमबाग के निजी अस्पताल में सेवाएं देंगे। विभाग में अब आठ न्यूरो सर्जन बचे हैं। इससे पहले एक और डॉक्टर न्यूरो सर्जरी विभाग छोड़कर जा चुके हैं। अब क्षितिज श्रीवास्तव के जाने से केजीएमयू को तगड़ा झटका लगा है। डॉक्टरों की कमी झेल रहे विभाग के मरीजों को इलाज का और इंतजार करना पड़ सकता है। सिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.