धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी अब न्यूरोसर्जन डॉ राजेश सिंह ने संभाल ली है। शुक्रवार को उन्होंने विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया समेत विभाग के अन्य कर्मचारियों ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बता दें कि पूर्व में इस विभाग के विभागाध्यक्ष सर्जन डॉ अनिल कुमार थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पदभार प्राचार्य को सौंपा था। प्राचार्य ने यहां की रेडियोलॉजिस्ट डॉ सादिया नाज को चार्ज दिया गया था। अब डॉ राजेश सिंह ने डॉ नाज से पदभार ग्रहण कर विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.