लखनऊ, जनवरी 16 -- एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि उप्र. में पहली बार ओवरग्राउंड एक्सोस्केलेटन रोबोट का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक तकनीक न्यूरो फिजियोथेरेपी एवं रिहेबिलिटेशन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है, जिससे स्ट्रोक, पार्किसन, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मिलेगा। इस अवसर पर न्यूरो रिहेबिलिटेशन में रोबोटिक तकनीक के उपयोग से मरीजों की चलने-फिरने की क्षमता, संतुलन और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉ. अमित उपाध्याय और एम्स दिल्ली के डॉ. प्रभात रंजन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.