कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की जरूरी बैठक मंगलवार को रावतपुर के रोडवेज वर्कशॉप यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि न्यूनतम साढ़े सात हजार रुपये पेंशन समेत प्रमुख मांगों का लेकर 9,10 और 11 मार्च को दिल्ली में बड़ा आंदोलन होगा। बिना आंदोलन सरकार कुछ देने पर राजी नहीं हो रही है। उन्होंने सभी से दिल्ली में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी ने की। एनएसी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश शुक्ला जंतर मंतर में होने वाले विशाल आंदोलन की सफलता की रणनीति बताई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष कुमार गौतम ने जोरदार तरीके से महंगाई भत्ते के साथ 7500 रुपये न्यूनतम पेंशन, चिकित्सा सुविधा आदि की मांगों के लिए अंत तक संघर्ष क...