कौशाम्बी, फरवरी 3 -- वन विभाग के सुरक्षा प्रहरी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्यूनतम वेतन पर नियुक्ति की मांग की है। सुरक्षा प्रहरी का कहना है कि 15 साल का कार्य करने के बाद भी उसको न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि 22 लोगों की नियुक्ति हो चुकी है। सरसवां ब्लॉक के चंपहा बाजार निवासी सूर्यनारायण पांडेय पुत्र लक्ष्मी नारायण पांडेय ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2009 से वह वन विभाग में सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्य कर रहा है। उसको 2600 रुपया मानदेय दिया जा रहा था। 15 साल का कार्य करने के बाद भी अब उसको न्यूनतम वेतन पर स्थायी नियुक्ति नहीं दी जा रही है। जबकि 22 लोगों की नियुक्ति हो चुकी है। सूर्यनारायण ने बताया कि विभाग यह कह रहा है कि उसने पांच साल ही कार्य किया है। अन्य कार्यों को वह जोड़ ही नहीं रहा है, जबकि 15 स...