कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर देहात,संवाददाता। लंबित मांगो को लेकर जिले में कार्यरत आशाओं व आशासंगिनी ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इस मौके पर आशाओं ने न्यूनतम वेतन निर्धारण के साथ राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग की। आशा वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय नेताओं के आह्वान सोमवार को जिले में कार्यरत आशा संगिनी व आशाओं ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। इस मौके पर आशा कर्मियों ने लंबित देयकों का जल्द भुगतान कराए जाने, आशा संगिनी व आशाओं का न्यूनतम वेतन निर्धारित किए जाने के साथ राज्यकर्मी घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही दस लाख तक का स्वास्थ्य बीमा व 50 लाखा का जीवन बीमा की भी मांग उठाई। इस मौके पर भ्रमण भत्ता दिलाए जाने की भी मांग की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौपा...