सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी। विधान सभा आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम रिची पांडेय ने किया। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों को निर्वाचन कार्य के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करने का भी आदेश दिया। विशेष रूप से इवीएम कोषांग, कार्मिक कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, वाहन कोषांग, नॉमिनेशन कोषांग तथा स्वीप कोषांग को संवेदनशील बताते हुए इनसे जुड़े पदाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कोषांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.