गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने अश्विनी पांडेय के नेतृत्व रविवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राधामोहन दास अग्रवाल से मिल कर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। समिति के मंडल सचिव वीपी मिश्रा ने बताया कि समिति 75 सौ रुपए न्यूनतम पेंशन और डीए अलाउंस सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर 9 से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय आन्दोलन करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के चंद्रशेखर पाठक, वृंदावन शुक्ला, रामेश्वर सिंह, अच्छे लाल सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...