मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। पूस और माघ में कड़ाके की ठंड के लंबे दौर के बाद फाल्गुन के महीने में चैत्र जैसी गर्मी का एहसास बढ़ गया है। रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी इसका कारण बनी है। मुरादाबाद में पिछले चौबीस घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि, औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिसंबर और जनवरी के अधिकांश दिनों में दिन का अधिकतम तापमान औसत की तुलना में तीन से छह डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि, रात का न्यूनतम तापमान औसत के मुकाबले दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया था। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज जस का तस बना रहेगा। दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.