औरंगाबाद, जनवरी 10 -- जिले में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय गलन के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है और बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सूर्यास्त होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है और रात भर बना रहता है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में हीटर और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शीतलहर का असर कृषि क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। फसलों को नुकसान की आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.