बिजनौर, दिसम्बर 12 -- जिले में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। बीती रात न्यूनतम तापमान गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि दिन में भी धूप बेअसर नजर आई और अधिकतम तापमान सिर्फ 23.6 डिग्री तक रहा। सुबह के समय चली कोहरे व ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया।मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर सुबह 88 फीसदी और दोपहर में 49 फीसदी दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरे का असर रहा। जिससे दृश्यता कम रही। ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। धुंध और गलन के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्कूल जाते बच्चों और सुबह-सुबह काम पर निकलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर में सुबह चाय की दुकानों व अलाव के पास लोगों की भीड़ रही। राहगीर अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे दूध लेने निकलते हैं, पर आज तो हाथ तक सुन्न हो ग...