फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी दोआबा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर होने से उमस और बेचैनी कर देने वाली गर्मी लोगों को करवटें बदलते रात काटनी पड़ रही हैं। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। सुबह साढ़े दस बजे के आसपास ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बीते तीन दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने सप्ताह भर तक ऐसे ही प्रचंड गर्मी की संभावना जताई है। पिछले दो दिनों से पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के कारण तपन बढ़ गई है। धूप इस कदर तेज हो रही है कि सुबह आठ बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे लोग गर्मी से बेचैन नजर आ...