जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- तापमान में लगातार बदलाव के बीच अब शीतलहरी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद दो से तीन दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण ठंड का असर तेज रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे के बढ़ने की भी संभावना जताई है। नए साल में अभी पांच दिन शेष हैं और इस दौरान लोगों को ठंड व कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्कूल बंद रहने से बच्चों को राहत मिली है, जबकि मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या में कमी आई है। कई लोग अब अहले सुबह की बजाय देर से टहलने निकल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.