गोपालगंज, जनवरी 9 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज में शुक्रवार की सर्द सुबह ने लोगों को बेहाल कर दिया। पश्चिम दिशा से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द सुबह रही। सुबह करीब पांच बजे न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद घनी धुंध और बादलों के कारण करीब सात घंटे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। सुबह 10 बजे तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जिससे जरूरी काम से निकलने वाले लोग खासे परेशान नजर आए। स्थिति यह रही कि दोपहिया वाहन चालकों को जैकेट, मफलर और दस्ताने भी नाकाफी लग रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन बर्फीली हवा बार-बार धूप की गुनगुनाहट पर भारी पड़ती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.