जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। तापमान में वृद्धि और कमी लगातार देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में कमी भी एक साथ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दिन में धूप तेज रही। जिसके कारण लोगों को सुबह से ही धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कुछ वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...