हरिद्वार, दिसम्बर 1 -- धर्मनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। बढ़ती ठंड में लोगों की कंपकपी बन रही है। साथ ही सुबह और शाम के समय पड़ रही सूखी ठंड लोगों को बीमार कर रही है। सोमवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सोमवार सुबह, शाम और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...