पूर्णिया, जनवरी 30 -- न्यूनतम तापमान में वृद्धि पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को सुबह से ही धूप खिलने से ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। सुबह हल्की स्तर का कुहासा छाया रहा। धूप खिलने के साथ ही धुंध छट गई। गुरुवार को 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुवा हवा बहने से ठंड रही। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई जबकि अधिकतम तापमान थोड़ी घट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...