हरदोई, फरवरी 4 -- -हल्की सर्दी के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी हरदोई, संवाददाता। जिले में मौसम की हल्की-फुल्की करवट बनी हुई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर रिकॉर्ड की गई। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने गलन बढ़ा दी, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और सुबह टहलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ चटख धूप निकल आई, जिससे मौसम काफी हद तक सामान्य हो गया और लोगों को राहत मिली। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी बढ़ गई। मौसम विभाग...