धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद, संवाददाता। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ मौसम ने झारखंड में लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। धनबाद के साथ ही आसपास के जिले बोकारो, गिरिडीह व जामताड़ा में बुधवार को मौसम पूरी तरह से सर्द रहा। धनबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट से सुबह व रात का पारा काफी नीचे चला गया, जिससे कनकनी रही। सुबह के समय हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन सूरज की किरणों में गर्माहट नहीं थी। दोपहर तक धूप खिलने के बावजूद हवा में ठंड का असर कम नहीं हुआ। लोग पूरे दिन ठंड भरे मौसम का सामना करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज किया जाएगा। पश्चिमी-उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.