बेगुसराय, नवम्बर 15 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बीते एक सप्ताह में मौसम में जबरदस्त बदलाव दिख रहा है। हल्की ठंडी हवा और सुबह में ठिठुरन से अब सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने पड़े। हालांकि, शनिवार की दोपहर मौसम शुष्क रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण बीमारी बढ़नी शुरू हो गई है। डॉक्टर भी इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। गढ़पुरा हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. निहाल फारूक ने बताया कि सर्द-गर्म मौसम के चलते शरीर एडजस्ट नहीं हो पा रहा है। इसके कारण लोग बीमारी की जद में आ रहे हैं। बताया कि सुबह में मॉर्नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.