हाजीपुर, जनवरी 7 -- हाजीपुर। ए.प्र. जिले में न्यूनतम तापमान के गिरने और 10 किलोमीटर की रफ्तार से बहने वाली हवाओं ने ठंड को एकाएक बढ़ा दिया है। इससे लोगों को दिनचर्या प्रभावित हुई है। बुधवार को शीतदिवस जैसे हालात के बीच दोपहर में थोड़ी देर के लिए निकले सूर्य देव ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन फिर शाम को चार बजे के बाद शीतलहर चलने लगी। सर्दी के सितम से बेहाल लोग राह चलते जहां अलाव दिखती वहां खुद को गर्म करने की कोशिश करते नजर आए। गलन के हालात ऐसे कि हाथ जेब से बाहर निकलने को तैयार नहीं हो रहे। दूसरी ओर कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी है। इससे स्टेशन पर रेल यात्रियों की शीतलहर के बीच परेशानी काफी बढ़ जा रही है। रात का तापमान जिले में सात डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। इससे रात में एक कंबल ठंड को दूर नहीं ...