चंदौली, फरवरी 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को न्यूनतम वेतन एवं दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मोदनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रमुख रूप से न्यूनतम व दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों के विनियमितीकरण का मुद्दा उठाया गया। कर्मचारियों ने 03 मई 2013 को जारी योग्यता के आधार पर विनियमितीकरण संबंधी शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिए जाने की मांग के बारे में विचार विमर्श किया। कर्मचारियों ने कहा कि वन विभाग की ओर से उन्हें आधिकारिक बिल्ला व परिचय पत्र उपलब्ध कराया ...