पाकुड़, मार्च 19 -- हिरणपुर। युवती का न्यूड फ़ोटो वायरल करने वाला आरोपी युवक पिंटू कुमार दास(24) को स्थानीय पुलिस ने महेशपुर से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले को लेकर पीड़िता ने 19 दिसंबर को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी शादी हो जाने के कुछ साल बाद इस युवक ने पीड़िता के पति को उसकी न्यूड फ़ोटो इंस्टाग्राम के माध्यम से भेज दिया था। जिस कारण उसकी सामाजिक छवि धूमिल होने सहित रिश्ते में खटास उतपन्न हो गया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर हाटपोखरिया महेशपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.