सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्ग वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय न्यूट्रीसीरियल रोड शो का आयोजन कृषि भवन प्रांगण खैराबाद में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश राठौर गुरू, नगर विकास राज्यमंत्री मौजूद रहे। जिनका स्वागत उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किया। नगर विकास राज्यमंत्री ने किसानों को न्यूट्रीसीरियल फसलों की उपयोगिता को समझाते हुये ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो आदि अन्य फसलों की खेती करें और अपनी आय दोगुनी कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का विकसित भारत का सपना सकार करें। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने न्यूट्रीसीरियल ...