चेन्नई, फरवरी 8 -- टिम सीफर्ट के तेजतर्रार अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मैच में रविवार को चेन्नई में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सीफर्ट की 42 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 65 रन की पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर आसान जीत दर्ज की। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है।सीफर्ट और फिलिप्स की अहम साझेदारी सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर सीफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स (42 रन, 25 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी भी की, जिससे न्यूजीलैंड की टीम दूसरे ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही। अफगानिस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.