नई दिल्ली, फरवरी 11 -- न्यूजीलैंड ने मंगलवार, 10 फरवरी को यूएई के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह टी20 वर्ल्ड कप में उनकी लगातार दूसरी जीत है। टूर्नामेंट का इतना शानदार आगाज करने वाली न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार स्पिनर माइकल ब्रेसवेल चोट के कराण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पिंडली में चोट आई है, जिस वजह से वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आईसीसी की मंजूरी के बाद न्यूजीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह कोल मैककोन्ची को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- T20 WC Points Table: पाक ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर आईसीसी की रिलीज के अनुसार, न्यूजीलैंड को ICC मेन्...