नई दिल्ली, फरवरी 11 -- टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने बुधवार को इतिहास रच दिया। उसने यूएई के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में बिना कोई विकेट खोए दूसरे सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड बना डाला। यूएई ने 173 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए ही 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सीफर्ट ने नाबाद 89 और फिन एलन ने नाबाद 84 रन की पारी खेली। इसी के साथ एलेन ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंद में 5 हजार रन बनाने का अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में माने जाते हैं। उनके नाम ही टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड था लेकिन अब इस रिकॉर्ड को फिन एलन ने अपने नाम कर लिया है। यह भी पढ़ें- AGF का टूटा WC जीतने का सपना, लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान बोले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.