नई दिल्ली, मार्च 1 -- भारतीय टीम प्रबंधन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दे सकता है। न्यूजीलैंड की टीम में पांच बाएं बल्लेबाजों की मौजूदगी और पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी को आई हल्की चोट के कारण टीम मैनेजमेंट ये फैसला कर सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। शुक्रवार को अभ्यास सत्र को संकेत माने तो पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप इस मैच में शमी की जगह खेल सकते हैं। उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी अभ्यास किया और 13 ओवर डाले। शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हल्की परेशानी हुई थी। पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी के मैच में शमी को तीसरे ओवर के बाद ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.