नई दिल्ली, जनवरी 15 -- पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें इस बात पर काफी हैरानी हुई कि राजकोट में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को इतनी आसानी से कैसे हरा दिया। इसके साथ ही रविवार को तीसरे और आखिरी मैच में मेजबान टीम को अपने संयोजन के साथ प्रयोग करने की आजादी नहीं होगी। डेरिल मिचेल की नाबाद 131 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने राजकोट में दूसरे वनडे में 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट की जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। सीरीज का निर्णायक मैच इंदौर में खेला जाएगा। सुनील गावस्कर ने 'जियोहॉटस्टार' पर कहा, ''मुझे इस बात पर हैरानी हुई कि न्यूजीलैंड इतनी आसानी से जीत गया क्योंकि उनके बल्लेबाजी शुरू करने से पहले सभी को लगा था कि भारत पिच की धीमी गति का फायदा उठा पाएगा।'' उन्होंने कहा, ''सिर्फ स्पिनरों ने ही नहीं बल्कि उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.