देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। न्याय संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को शहर स्थित एक विवाह भवन सभागार में हुई। इसमें यूजीसी पर सर्वोच्च न्यायालय के तात्कालिक रोक के फैसले का स्वागत करते हुए संघर्ष समिति ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 के खामियों के विरोध में आंदोलन को और धार देने के लिए 16 फरवरी को महापंचायत का ऐलान किया। बैठक में शामिल सदस्यों ने सर्वोच्च न्यायालय के स्थगन आदेश पर चर्चा करते हुए इसका स्वागत किया। इसके साथ ही यूजीसी रेगुलेशन की खामियों को सरकार द्वारा तत्काल वापस किए जाने के मांग को लेकर जनपद से एक लाख लोगों द्वारा हस्ताक्षरित मांगपत्र राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपने की रणनीति बनी। जिसके लिए आगामी 16 फरवरी को समान न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले एक महापंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.